Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2014

Mathematics of IITian and Ex Income Tax Commissioner

Income Tax अफसर रहे और अब तक ईमानदार सिद्ध हो चुके सज्जन कि संख्यातमक क्षमता पे सवाल उठने  लगे हैं आज रोहतक मैं जन समूह जिसे वो न जाने क्यूँ भीड़ कहते हैं के सामने उदघोष किया और  कि बीजेपी के प्रधान मानती पद के लिये प्रेक्षित नेता के नाम २ तथ्यो का आरोपण  किया १. नरेन्द्र मोदी की  एक रैली पर बीजेपी 50 करोड़ खर्च करती  है २. नरेन्द्र मोदी व् बीजेपी इस चुनाव में 400 करोड़ खर्च कर रही है अब अबूझ यह है कि एक दसवीं कक्षा का छात्र भी मोदी कि निम्नतम 50 रैली का उपरोक्त सूत्र से प्रतिफल निकाले तो कम से कम खर्चा 2500 करोड़ आएगा।  अब यह पूर्व अफसर जो  देश के  प्रतिष्ठ संसथान IIT के छात्र भी रहें  हैं न जाने क्यूँ बीजेपी के नेता जिस पर कोई भी आरोप का अवसर नहीं छोड़ते हैं 80 % का खर्चा कम कर  बता रहें हैं

आम आदमी पार्टी और रानीतिक पटल

आंदोलनो और धरने से अवतरित हुई ईमानदार पार्टी के उदय के साथ हम सब आशातित थे कि दिल्ली और  तत्पश्चात लोकसभा के चुनाव के लिए नए  सूचक उदय होंगे। जब आप एक संघठन विशेष चाहे राजनीतिक हो या व्यावसायिक  सर्वमान्य श्रेष्ठ संस्थानों  से उच्च शिक्षित व्यक्ति का आगमन पाते हैं तो नये मापदण्ड और स्तर निरधारित कराना चाहते हैं लेकिन समय जैसे जैसे  बढ़ता जा  रहा है नई परिपाटी कि अपेक्षा 1989 का चुनाव ही स्मरण होता है जब एक नेता जेब से कागज़ का एक टुकड़ा निकाला करता था और हथियारो और तोपों के दलाल के नाम उस पर लिखा बताया करता था हालाँकि चुनाव विजित होते ही न जाने वो पर्चा किस अचकन के साथ धूल गया।  भाषण कला राजनीति का विशेष अंग रहा है और इस में  विशेष पारंगता अटल जी और  लालू जी ने अपनी अपनी शैली में प्रदर्शित की  है यद्धपि अटल जी ही संपूर्ण राजनेतिक जीवन में अपनी प्रांसगिकता बना रख पाए लालू जी वृहत समाज के लिए सुनने और हास्य का विषय बन के रह गए। और नए उदय में लालू जी का ही पढ़ा लिखा संस्करण अभिभूत हो रहा है। स्व-घोषित ईमानदार होना और उस पर स्थापित रहना अच्...